खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित
बिजनौर, मई 22 -- नजीबाबाद के शूटर हमजा परवेज को 24वीं कुमार सुरेन्द्र शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल में कास्य पदक जीतने पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। हमजा परवेज को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता राइफल शूटर अब्दुल्लाह परवेज को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परितोष चंदेल, कल्लू सिंह सारंग, धैर्य अग्रवाल, पीयूष चंदेल आदि मौजूद रहे।--- यह भी पढ़ें- गोल्ड मेडल लाने वाले डेफ शूटर प्रणव का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.