पिथौरागढ़, फरवरी 3 -- पिथौरागढ़। सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। नगर के स्टेडियम में एथलेटिक्स और फुटबॉल में खेलो इण्डिया सेण्टर संचालित है। इसमें 30-30 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। मेयक कल्पना देवलाल ने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की। डीएसओ अनूप बिष्ट ने बताया कि फुटबॉल के प्रशिक्षक चन्द्र सिंह धामी एवं एथलेटिक्स की प्रशिक्षिका माया खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, निखिल महर, गौरव चन्द्र जोशी, पंकज भट्ट, भावेश भट्ट, ललित प्रसाद कापड़ी, गणेश सिंह, मुकुल पाठक सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.