औरैया, मार्च 1 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के सैफई-रूरा लिंक रोड स्थित नहर कोठी परिसर में एस एस कराटे अकादमी द्वारा कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। लगभग तीन घंटे तक चली परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। परीक्षा में लक्ष्मी नारायण स्कूल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, एस एस आर अकादमी, ज्ञान ग्लोबल स्कूल तथा एस पी एल अकादमी के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने काता, कुमिते एवं तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन कर परीक्षकों को प्रभावित किया। कोच श्रीवत्स दीक्षित एवं संध्या दीक्षित ने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी रिशु तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सत्यम सिंह को समुराईकान क...