खिलाड़ियों और प्रशंसकों पर फुटबॉल विश्वकप का खुमार चढ़ा
फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फुटबॉल विश्वकप को लेकर शहर के खेल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों से लेकर प्रशंसकों तक सभी पर विश्वकप का खुमार चढ़ने लगा है। मैचों के प्रसारण का समय सामने आने के बाद खेल प्रेमी अपने दैनिक कार्यक्रमों को उसी हिसाब से तय कर रहे हैं, जिससे कोई महत्वपूर्ण मुकाबला देखने से न चूकें। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट और कैफे संचालक भी फुटबॉल प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए विशेष इंतजाम करने की तैयारी में जुट गए हैं। शहर में एनआईटी और सेक्टर-12 में फुटबाल खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान है। जहां रोजाना करीब 70 से 80 बच्चे और खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले फुटबॉल प्रशंसक अपने पसंदीदा देशों और खिलाड़ियों के समर्थन में पहले से ही चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.