बक्सर, मई 24 -- पेज-04 के लिए चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में स्थित महादलित बस्ती में जल निकासी की समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पिछले दिनों नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी ने डीएम को दिए गए पत्र के आलोक में कार्रवाई शुरू हो गई है।

जलजमाव की समस्या बता दें कि इस महादलित बस्ती में रहने वाले मुसहर जाति के लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी पिछले कुछ महीनों से नहीं हो पा रही थी। इस वजह से जलजमाव की समस्या पैदा होने से लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही थी। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने अपनी जमीन बता कर आगे नाली के पानी की निकासी का रास्ता मिट्टी डालकर रोक दिया था।

स्थानीय निवासियों की आवाज इस मामले में बस्ती के लोगों ने पिछले दिनों सीओ कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय पर प...