बक्सर, मई 21 -- पेज चार के लिए ---- रास्ता बंद पूर्व जिला पार्षद ने जलनिकासी की समस्या दूर करने को लिखा पत्र डीएम के निर्देश पर सीओ ने मुसहर बस्ती में पहुंच किया निरीक्षण चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में स्थित महादलित बस्ती में विगत कई महीनों से जलजमाव होने से बस्ती में रहने वाले मुसहर जाति के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जलजमाव की समस्या बस्ती के रहने वाले लोगों ने बताया कि लगभग इस बस्ती में मुसहर जाति के लगभग पचास घर स्थित है। इनकी आबादी लगभग दो सौ के आसपास है। इन घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नगर पंचायत द्वारा नाली का निर्माण भी किया गया है, बावजूद जलनिकासी के लिए आसपास के कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया है। इस वजह से जलजमाव होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा...