सहारनपुर, अप्रैल 3 -- श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती ने स्थापना दिवस मनाया। इसी क्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेल आयोजन किया गया, जिसमें कुश्ती और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता और मुख्य अतिथि रविंद्र शर्मा एवं शिवकुमार राणा, विशिष्ट अतिथि दीपक गुप्ता, यशपाल पुंडीर, पार्षद संजय गर्ग द्वारा हनुमान जी को सिंदूर और पुष्प माला अर्पित करने के साथ दीप प्रज्वालित कर किया गया। इसके उपरांत सैंकड़ो खिलाड़ियों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। खेल में कुश्ती के अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती की कुछ महिला खिलाड़ी, जो प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.