गुड़गांव, जुलाई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। खेल कोटा में एक खिलाड़ी को रेलवे विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी के एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पटना के नेहरू नगर निवासी 41 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। सुनील मूलरूप से जहानाबाद के गांव गोलक्ष्मी का रहने वाला है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है, जहां से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इस वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें गिरफ्ता किया जाएगा। अब तक इस मामले में करीब सवा तीन लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं。

शिकायत और गिरफ्तारी गत 17 अप्रैल को एक खिलाड़ी ने थाना भोंडसी में शिकायत दी थी कि श्रीनिवास उर्फ सतीश नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर ...