बेगुसराय, मई 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। खेल इस देश की सभ्यता संस्कृति का एक प्रमुख हिस्सा है और खिलाड़ी देश,राज्य और जिले की शान हैं। बेगूसराय में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उनको उचित सम्मान देने की जरूरत है। उपर्युक्त बातें नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहीं। यह भी पढ़ें- खिलाड़ी राज्य व जिले की प्रतिभा और शान, उन्हें मिले सम्मानखेल के मैदानों की कमी बेगूसराय अंचल के हरदिया में 17 मई से स्वर्गीय जमील आजाद के नाम से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान 19 मई को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद विचार रखा। अमीन हमजा ने कहा कि जिले में गांधी स्टेडियम को छोड़कर कहीं भी सुविधाओं से लैस सार्वजनिक खेल के मैदान की व्यवस्था नहीं है। कहा कि उनका संगठन बेगूस...