गंगापार, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय स्तर के धावक पर मारपीट में बीच-बचाव के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। घायल खिलाड़ी को गंभीर हालत में इलाज के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मऊआइमा के ग्राम सकरामऊ निवासी अशोक कुमार राष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। अशोक कुमार के अनुसार गुरुवार को गांव में राजेश कुमार और उमेश कुमार के बीच विवाद हो रहा था। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोप है कि उन पर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अशोक कुमार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा में उपचार दिया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बेली अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को मऊआइमा थाने में राजेश कु...