रांची, मार्च 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। नकद पुरस्कार राशि (सम्मान राशि) के लिए खेल निदेशालय ने आवेदन आमंत्रित किया है। झारखंड राज्य के वे खिलाड़ी एवं उनके प्रशिक्षक, जिन्होंने 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 की अवधि के बीच अंतरराष्ट्रीय/भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेलों की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। खेल निदेशालय ने जो निर्देश जारी किया है, उसके अनुसार योग्य खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से आवेदन भरकर अनिवार्य रूप से 10 मार्च तक अपने-अपने जिले के संबंधित जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। संबंधित जिला खेल पदाधिकारी प्राप्त आवेदनों की जांच कर उन्हें सूचीबद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.