गिरडीह, सितम्बर 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने धनबाद में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सिंधुलता हेब्रम ने 01 स्वर्ण पदक, श्वेता कुमारी ने 01 स्वर्ण एवं 01 कांस्य पदक, दीपराज उरांव ने 01 स्वर्ण एवं 01 कांस्य पदक, रोहित कुमार ने 01 स्वर्ण पदक तथा विवेक कुमार ने 01 कांस्य पदक जीता। वहीं संजू ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मंच पर अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित किया है कि उचित प्रशिक्षण, निरंतर अभ्यास और दृढ़ स...