रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिला वॉलीबॉल संघ एवं जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों, आधुनिक तकनीकों, फिटनेस, टीमवर्क तथा मैच रणनीतियों की विशेष जानकारी दी गई। शिविर में झारखंड के अनुभवी एवं प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। पुरुष वर्ग में संजय कुमार एवं अमन खलखो ने प्रशिक्षण दिया, जबकि बालिका वर्ग में जयश्री कुमारी ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनके खेल कौशल को निखारने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में दो दिवसीय थ्रो बॉल प्रश...