खिलाड़ियों ने राहगीरों को पेठा संग पिलाया ठंडा पानी
बांदा, मई 17 -- बांदा। भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए कबड़्डी खिलाड़ियों ने मदद को हाथ बढ़ाए। जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव व कोच कमल सिंह की देखरेख में करीब 20 खिलाड़ियों ने कचहरी चौराहे पर शिविर लगाया। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक राहगीरों को जलपान (पानी और पेठा ) कराया। तेज धूप में परेशान राहगीरों को पेठा पानी मिला तो राहत महसूस किया। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक माया शंकर, रामेंद्र शर्मा , राजेश शुक्ल, कमल, ज्ञान चंद्र शुक्ल, प्रवीण पाण्डेय तथा नेशनल खिलाडी जिया खान, अलसिफा, आफरीन, दुर्गा आदि ने सक्रिय योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.