फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 31 -- फर्रुखाबाद । स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में अस्मिता खेलो इंडिया कबड्डी व हैंडबॉल प्रतियोगिता फर्रुखाबाद जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में संपन्न हुई।महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों ने प्रतिभाग किया इसमें पहला मैच ऑफीसर्स क्लब ने फतेहगढ़ स्टेडियम को हराकर जीता। फाइनल मैच ऑफीसर्स क्लब तथा वीरपुर मोहम्मदाबाद के मध्य खेला गया जिसमें ऑफीसर्स क्लब ने 3-0 से विजय प्राप्त की। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल एकलव्य कबड्डी क्लब, सलेमपुर व रानी लक्ष्मीबाई कबड्डी क्लब, भरखा के मध्य खेला गया जिसमें विजयश्री एकलव्य कबड्डी क्लब सलेमपुर को मिली। दोनों ही प्रतियोगिता का फाइनल का पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स के द्वारा संपन्न हुआ। उन्होंन...