कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सिविल लाइंस स्थित बिशप वेस्टकॉट स्कूल परिसर में रविवार को कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट हुआ। इसमें विभिन्न कलर बेल्ट के लिए हुए टेस्ट में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और नई बेल्ट प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमआर जयपुरिया के वाइस चेयरमैन देवांग राज त्याल, विशिष्ट अतिथि ताशू कौशिक, ईशू कौशिक ने किया।प्रतियोगिता में व्हाइट बेल्ट वर्ग में प्रत्यूष रावत प्रथम, सिद्धार्थ राठौर द्वितीय रहे। येलो बेल्ट वर्ग में मायरा साहब, विवान ठाकुर, अतीश कोहली व इवेंका पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीन बेल्ट वर्ग में मोहिनी समीर, अभिषेक कटियार, आराध्य शर्मा व श्लोक सिंह प्रथम स्थान पर रहे। ग्रीन बेल्ट प्रथम वर्ग में अंजनेय राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्...