जौनपुर, मई 28 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी से संचालित सुप्रभात स्पोर्ट्स एकेडमी के क्रिकेट खिलाड़ी पीयूष यादव जिले का नाम रोशन किया है। पिछले दिनों उत्तराखंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट फिल्डर तथा बेस्ट स्ट्राइकर का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। पियूष यादव के लगातार बेहतर प्रदर्शन क्षमता को देखते हुए अब उनका चयन नेपाल में आयोजित होने वाली एक प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग के लिए भी हो गया है। विद्यालय के प्रबंधक रोहित प्रताप पाल ने कहा कि सुप्रभात स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है और पीयूष की सफलता इसी प्रयास का परिणाम है। विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर सुभाष पाल, कोच शिवम यादव और कमेंटेटर तालिब सिद्दीकी ने खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्...