गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जनगणना-2027 का कार्य शुरू हो चुका है। इसका पहला चरण सात मई से 21 मई तक चलेगा। इसमें स्व गणना और मकानों के सूचीकरण का कार्य होना है। इसी क्रम में शनिवार को नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों को स्वगणना के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें स्व गणना और मकानों के सूचीकरण करने की प्रक्रिया बताई गई। कहा गया कि सबसे पहले वह अपने परिवार की स्व गणना करें। इसके बाद वह अगल-बगल के लोगों को भी जागरूर करें। जिला फुटबाल संघ संयुक्त सचिव गाजीपुर मोहम्मद मोईन ने कहा कि कहा कि मोबाइल या कम्प्यूटर इन्टरनेट के माध्यम से स्व गणना का काम किया जा सकता है। वेबसाइट https://se-censu.gov.in पर कोई भी व्यक्ति अपनी एचएलओ को सेलेक्ट करके हाउस सिक्स्टीन ब्लाक को सेलेक्ट करके अपनी स्वगणना कर सकते है। इस अवसर पर भूतपूर्व कनिष्ठ सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.