गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्टेडियम में शनिवार को खिलाड़ियों को किट वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुरुष और वरिष्ठ महिला प्रदेशीय बॉक्सिंग टीम के खिलाड़ियों को किट देकर उन्हें ग्रेटर नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए रवाना किया गया। पार्षद जावेद ने खिलाड़ियों को किट देकर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। स्टेडियम में लगभग एक सप्ताह से बॉक्सिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा था। दो जनवरी को शिविर का समापन कर टीम की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धनुक ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.