लातेहार, अगस्त 29 -- लातेहार, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम, लातेहार में खेल किट वितरण-सह खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों और उन्हें प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को खेल किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीसी संदीप कुमार ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, ईमानदारी और खेल नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। यह भी पढ़ें- Latehar News: वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र ने जीता मैच डीसी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास,...