रांची, जून 1 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न खेल परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमंता इंडोर स्टेडियम, बिरसा मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, एसएस प्लस टू एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और एकलव्य आवासीय बालिका प्रशिक्षण केंद्र (खेल आवास) का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खेल परिसरों में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, रखरखाव व्यवस्था तथा संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खेल परिसरों की स्वच्छता, सुरक्षा और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा...