बागपत, मई 18 -- बागपत। जिला खेल कार्यालय में खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण शिविर के लिए पंजीकृत बालक-बालिकाओं को खेल किट एवं खेल उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे। सीडीओ ने खिलाड़ियों को खेल किट एवं उपकरण वितरित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सभी को मेहनत एवं लग्न से प्रशिक्षण लेकर खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिला खेल अधिकारी अमित कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान कुश्ती कोच सचिन दांगी, आलेक मानव, सलीम, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...