खिलाड़ियों को पोक्सो एक्ट की दी गई जानकारी
रांची, जुलाई 16 -- रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) रांची केंद्र में 15 और 16 जुलाई को पॉक्सो अधिनियम, स्वस्थ आहार और एंटी-डोपिंग जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मनींदर सचदेवा और मुख्य एथलेटिक्स प्रशिक्षक कमलेश तिवाना ने खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सहायक निदेशक करण साधवानी ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य खिलाड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और खेल नैतिकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न खेल केंद्रों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.