खिलाड़ियों को देशभर की प्रतिभाओं से मुकाबले का मौका मिलेगा
गुड़गांव, अगस्त 16 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का आयोजन 23 से 28 अक्टूबर तक दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार रग्बी, बॉक्सिंग, शतरंज, गतका, जूडो, टेबल टेनिस और टेनिस की अलग-अलग आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं होंगी। हरियाणा से भी पात्र खिलाड़ियों की टीमें इन मुकाबलों में उतरेंगी। ऐसे में गुरुग्राम में जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूली खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर रहेगा। जिले में स्कूल स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.