चम्पावत, जनवरी 8 -- टनकपुर। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत एथलेटिक्स का विशेष प्रशिक्षण शिविर जारी है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से दिए जा रहे 19 दिवसीय प्रशिक्षण में 40 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। स्टेडियम प्रभारी व एथलेटिक्स कोच मुकेश शर्मा और नरेंद्र सिंह बोहरा एथलीट की बारीकियों की जानकारी दे रहे हैं। एथलेटिक्स कोच मुकेश शर्मा ने बताया कि विशेष शिविर में स्प्रिट रेंस, मिडिल डिस्टेंस, लॉन्ग डिस्टेंस, जंप की तकनीकि जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का समापन 21 जनवरी को होगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...