काशीपुर, मार्च 7 -- काशीपुर। स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से संचालित एसटीसी काशीपुर में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शनिवार को फिट इंडिया वीमेंस डे पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य महिलाओं को योगासन के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था। महिलाओं एवं खिलाड़ियों को योगासान के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करुणा आर्य मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं का शारीरिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों और महिलाओं को नियमित व्यायाम करने तथा योगासान सीखने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.