खिलाड़ियों को खेलना हुआ महंगा, 30 फीसदी तक बढ़े सामग्रियों के रेट
एटा, जून 4 -- जंग की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर अब खेल उद्योग और व्यापार पर भी दिखाई दे रहा है। माल भाड़े में वृद्धि के कारण बाजार में सभी प्रकार के स्पोर्ट्स आइटम्स की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक इजाफा हो गया है। इसके चलते क्रिकेट बैट से लेकर फुटबॉल और बैडमिंटन रैकेट तक, सब कुछ आम खिलाड़ियों के बजट से बाहर हो गया है। जिले में खेल सामग्रियों की सबसे ज्यादा आपूर्ति पंजाब के जालंधर और मेरठ से होती है। खेल का सभी सामन ट्रकों और अन्य कमर्शियल वाहनों के जरिए जिले में पहुंचता है। यह भी पढ़ें- बच्चों की पढ़ाई पर महंगाई की मार, कॉपियों और किताबों के दाम बढ़े गुरुवार को शहर के खेल आइटम्स विक्रेताओं ने बताया कि डीजल महंगा होने के कारण ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने माल भाड़ा काफी बढ़ा दिया है। ढुलाई का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.