बदायूं, मार्च 20 -- बिसौली। देव एकेडमी के तत्वावधान में मदन लाल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल किट वितरित की गई। एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच देवांश सक्सेना ने कहा कि युवाओं को सही दिशा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास मिले तो वे निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...