मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार की नई खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों सम्मानित किया जाएगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने जिला खेल पदाधिकारी को पत्र जारी कर 24 जुलाई को पटना में आयोजित प्रमाणपत्र वितरण समारोह में चयनित खिलाड़ियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।'प्रेरणा' स्कॉलरशिप के चयनित खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे तथा 'सक्षम' और 'उत्कर्ष' स्कॉलरशिप के खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे तक ऊर्जा ऑडिटोरियम, विद्युत बोर्ड कॉलोनी, शास्त्रीनगर, पटना पहुंचना है। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला खेल कार्यालय को भी निर्देश मिला है कि जिले के चयनित खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: उच्च माध्यमिक विद्या...