खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन का मौका
बागेश्वर, सितम्बर 28 -- बागेश्वर। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न सेवायोजन का अवसर है। शासनादेश में निर्धारित प्रावधानों के तहत उत्तराखंड के स्थायी निवासी पात्र खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार ने बताया कि आवेदन पत्र खेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित जानकारी खेल कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.