सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान। शहर के हृदय स्थल माने जाने वाले व्यवसायिक केंद्र ललन कॉम्प्लेक्स में खेलेगा सीवान-बढ़ेगा सीवान के लक्ष्य के साथ स्मैश प्वाइंट बैडमिंटन एकेडमी का शुभारंभ 10 अप्रैल को किया जाएगा। एकेडमी की स्थापना जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी व व्यवसायिक समूह श्री साधु परिवार द्वारा की गई है। निदेशक पवन कुमार सिंह उर्फ गुड्डू जी एवं रोहित कुमार सिंह उर्फ विपिन जी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय एवं दारौंदा विधायक व्यास सिंह संयुक्त रूप से फीता काटकर एकेडमी का शुभारंभ करेंगे। वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन के मानकों के अनुरूप रबर मैट एवं सिंथेटिक कोर्ट तैयार किए गए हैं। यहां दो बैडमिंटन कोर्ट के साथ महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। परिसर में जिम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.