खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देगा जिला ओलंपिक संघ : डॉ.सुनील
देवघर, जून 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में 24 से 28 जून तक ओलंपिक दिवस सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले में खेल एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। साथ ही विभिन्न खेल संघों द्वारा चयनित चार-चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि ओलंपिक संघ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए हर संभव मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना संघ की प्राथमिकता है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है तथा जिले में खेल संस्कृति को मजबूत आधार प्राप्त होता है। उन्होंने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.