रांची, मार्च 9 -- रांची, संवाददाता। झारखंड सरकार ने राज्य के खेल परिदृश्य को नया आयाम देते हुए बहुप्रतीक्षित 'सीधी नियुक्ति नियमावली-2026' आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। नई नियमावली के लागू होने से अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीधे सरकारी सेवाओं में नियुक्त किया जा सकेगा। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी लंबे समय से ऐसी नीति की प्रतीक्षा कर रहे थे। डॉ. पाठक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और झारखंड को 'स्पोर्ट्स हब' बनाने की दिशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.