प्रयागराज, जून 30 -- खिलाड़ियों के आवास की आवश्यकता को देखते हुए उनके लिए डॉरमेट्री के बजाय भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक आधुनिक व विशाल स्पोर्ट्स हॉस्टल विकसित बनाया जाएगा। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर भूमि चिह्नित की जाएगी और अलग से बजट जारी कराया जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को मंडलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में इसके निर्देश दिए। जिससे भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और टीमों के लिए पर्याप्त आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। मंडलायुक्त ने सभी खेल प्रशिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक खेल से संबंधित उपकरणों, प्रशिक्षण व आधारभूत संरचना की आवश्यकताओं का विस्तृत आकलन तैयार करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों के लिए बनाया जाएगा आधुनि...