खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन में वैज्ञानिक पोषण की अहम भूमिका : डॉ. निरुपमा सिंह
मेरठ, जून 27 -- मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ियों की पोषण संबंधी आवश्यकताएं विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। मुख्य वक्ता एसजीपीजीआई लखनऊ की डायटीशियन एवं स्तुति चैरिटेबल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. निरुपमा सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को अपने खेल, आयु और प्रशिक्षण के अनुसार संतुलित एवं वैज्ञानिक आहार लेना चाहिए। उचित पोषण, पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, हाइड्रेशन, रिकवरी डाइट और पर्याप्त नींद बेहतर प्रदर्शन तथा शारीरिक-मानसिक फिटनेस के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने ग्रासरूट स्तर से ही पोषण संबंधी जागरूकता विकसित करने पर भी जोर दिया। व्याख्यान के दौरान खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने खेल पोषण से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे।शाकाहारी और वीगन खिलाड़ियों के लिए उन्होंने सोया, दालें, बीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.