खिलाड़ियों के बीच बैट बॉल का किया गया वितरण
हजारीबाग, अप्रैल 5 -- इचाक प्रतिनिधि प्रखंड के काला द्वार स्थित कपसा मोहल्ला में क्रिकेट खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज सेवी ओम प्रकाश मेहता ने खिलाड़ियों के बीच बैट एवं बॉल का वितरण किया। कार्यक्रम में पूर्व उप मुखिया वासुदेव प्रसाद मेहता, नागेश्वर प्रसाद मेहता, महेश प्रसाद मेहता, वार्ड सदस्य रंजीत रवानी, मनोज कुमार दास व देवनारायण प्रसाद मेहता ने भाग लिया। अतिथियों ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। सही दिशा और अवसर देने की जरूरत है।इससे पूर्व खिलाड़ियों को बैट बॉल फुटबॉल जर्सी उपलब्ध कराया गया। मौके पर कप्तान संदीप कुमार, बसंत राम, अशोक कुमार, दीपक कुमार, सागर कुमार, श्याम प्रसाद, प्रिंस कुमार, आदित्य कुमार, सूरज कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.