रांची, फरवरी 13 -- खूंटी, संवाददाता। पीएमश्री नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को 'फुटबॉल फॉर स्कूल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हॉकी कोच महेंद्र कश्यप एवं विद्यालय के प्राचार्य आरके सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को फुटबॉल प्रदान किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महेंद्र कश्यप ने कहा कि खेल को पठन-पाठन से जोड़ने की आवश्यकता है। इससे पढ़ाई को रोचक बनाया जा सकता है और विद्यार्थियों में सीखने की रुचि बढ़ती है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक स्फूर्ति के साथ मानसिक विकास भी होता है। प्राचार्य आरके सिंह ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.