गढ़वा, मार्च 30 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी सह युवा समाजसेवी दीपू गुप्ता ने अपने पंचायत के स्टार क्लब सरईया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बीच ड्रेस और खेल किट का वितरण किया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता सिखाता है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित संसाधन और प्रोत्साहन मिलने पर वे भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, नशे से दूर रहने और खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर टीम के खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर करते हुए दीपू गुप्ता का आभार व्यक्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.