कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधान पार्षद कोष से 90 पीस जूडो मेट किट का वितरण विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने खिलाड़ियों के बीच किया। 4.40 लाख की राशि से बच्चों के खेल के लिए दिया गया। शहर के हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के व्यायामशाला में जुडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों के लिए 90 पीस जुडो मेट का जुडो संघ कटिहार के चेयरमैन सह विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, निगम पार्षद बिट्टू घोष ,हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय सिंह, जूडो संघ के अध्यक्ष राजकुमार साह, सचिव सह अमित कुमार द्वारा वितरण किया गया। 47 खिलाड़ियों के बीच प्रमाण पत्र व बेल्ट भी वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...