खिलाड़ियों के निष्पक्ष चयन को चयन समिति का गठन
देवघर, जून 11 -- देवघर,प्रतिनिधि योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवघर की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को अंजुला मेंशन देवघर के सभागार में आयोजित की गई। उसमें संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आगामी योगासन प्रतियोगिताओं व संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 जून को इंडोर स्टेडियम देवघर में जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों व संस्थानों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि चयनित खिलाड़ियों के जिला टीम को 24 जून को आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। जहां वे देवघर जिले का प्रतिनिधित्व करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.