शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर। जनपद पुलिस के खिलाड़ियों ने विभिन्न जिलों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी राजेश द्विवेदी ने सभी खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनका उत्साहवर्धन किया। बिजनौर में 25 से 28 फरवरी तक आयोजित बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता में महिला हैंडबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में उपनिरीक्षक असमा बेगम, मुख्य आरक्षी ऊषा, नूतन, सरिता और आरक्षी प्रतिज्ञा, सुधा, सोनम शामिल रहीं। वहीं पुरुष हैंडबॉल टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जिसमें मुख्य आरक्षी कपिल चौहान, दिव्यप्रताप सिंह, लाखन सिंह और आरक्षी पीटीआई दिनेश कुमार शामिल रहे। बास्केटबॉल टीम ने भी द्वितीय ...