नोएडा, जनवरी 16 -- 7 से 9 फरवरी तक वाराणसी में आयोजित की जा रही है ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। अगले महीने होने वाली प्रदेश स्तरीय अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित गुरु रंजीत अखाड़ा जोनल खेल परिसर में चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि 7 से 9 फरवरी तक बनियापुर वाराणसी में अंडर-17 पुरुष और महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय चैंपियनिशप आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन करने के लिए रविवार 18 जनवरी को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी प्रथम स्थान पर आएंगे, उन सभी का चयन उत्तर प्रदेश राज्य चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.