मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पहली अप्रैल से प्रतियोगिता आरंभ होगी। पहले दिन बालक-बालिका वर्ग में शूटिंग प्रतियोगिता होगी। दो अप्रैल को वुशू व बॉक्सिंग, तीन अप्रैल को वॉलीबॉल, चार अप्रैल को बैडमिंटन, बास्केटबॉल और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता होगी। सभी प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग स्थल चयनित है। इनमें शूटिंग खेल भवन के नजदीक क्रिकेट ग्राउंड एवं बैडमिंटन हॉल, वुशू, बॉक्सिंग व वेटलिफ्टिंग खेल भवन, वॉलीबॉल मुखर्जी सेमिनरी, बैडमिंटन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और बास्केटबॉल की प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.