नई दिल्ली, मार्च 23 -- IPL 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, मगर कई विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर अभी भी सवाल खड़ा है। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, वहीं कुछ खिलाड़ी निजी कारणों के चलते शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे। विदेशी खिलाड़ियों की इस मनमानी पर सुनील गावस्कर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और आईपीएल फ्रेंचाइजियों को उनके खिलाफ सख्त कार्रावाई करने को कहा है। गावस्कर का कहना है कि पहले जब टीम बन रही होती है तो ये खिलाड़ी अपनी उपलब्धता पर पूरी सफाई नहीं देते और जब टूर्नामेंट नजदीक होता है तो तरह-तरह के बहाने बनाने लगते हैं, जिससे टीम की योजनाओं पर असर पड़ता है। यह भी पढ़ें- 4 कप्तान जिन्होंने पहली बार में अपनी टीम को बनाया चैंपियन, 1 विदेशी ल...