चम्पावत, मार्च 10 -- लोहाघाट में चम्पावत जिले के 19 कराटे खिलाड़ी देहरादून में कराटे कैंप के लिए रवाना हुए। कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि देहरादून के आमवाला इंडोर स्टेडियम में कराटे कैंप लगेगा। खेल प्रशिक्षक बहादुर फत्र्याल के साथ अभिषेक, दीपांशु, गौरव, मोहित, अमन, योगेश, विनय, करन, भावना, अनामिका, प्राची, गुंजन, अदिति, सोनाक्षी, चाहत, निशा, चन्द्रकला, प्रेरणा, राहुल, अमन शामिल हैं। डीएम मनीष कुमार,एडीएम केएन गोस्वामी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्या, डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, डीओ जसवंत खड़ायत ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...