मेरठ, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की वार्षिक साधारण बैठक रविवार को परतापुर स्थित होटल ब्रवुरा गोल्ड रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश की 64 जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की घटती भागीदारी पर चिंता जताई। उन्होंने जिला संघों से अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने, स्कूलों और अकादमियों को जोड़ने तथा प्रतिभा खोज कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया, ताकि नए खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। डोपिंग को खेलों के लिए गंभीर खतरा बताते हुए उन्होंने जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और एंटी-डोपिंग नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक यह भी पढ़ें- जूनियर वूशु प्रतियोगिता भागलपुर और सीनियर प. चंपारण में में सुशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.