रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में सीनियर पुरुष वर्ग के जिला स्तरीय क्रिकेट कैंप के चयन के लिए खिलाड़ियों का प्री-फिटनेस टेस्ट आयोजित हुआ। इसमें कुल 48 खिलाड़ी ने फिटनेस टेस्ट दिया। फिटनेस टेस्ट में खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट, स्प्रिंट 10 मी., 20 मी., 40 मी., स्टैंड ब्रॉड जंप और रन ए 3 का फिजिकल टेस्ट लिया गया। इसमें खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। वहीं जो खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पूरा नहीं कर पाए, उन खिलाड़ियों को एक माह का वक्त दिया गया है। एक माह के बाद खिलाड़ियों का दोबारा फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। जो खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट को पास करेगा, उसका जिला स्तरीय क्रिकेट कैंप के लिए चयन किया जाएगा। फिटनेस टेस्ट में बीसीसीआई लेवल-2 कोच कादिर खान, रितिक सिंह, विकास शर्मा, बलवंत सिंह और मो़ नावाज आदि मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.