गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। खेल विभाग की ओर से संचालित आवासीय खेल छात्रावास योजना के तहत जिले की एकमात्र वॉलीबॉल खेल नर्सरी में इस बार खिलाड़ियों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ऐसे में विभाग को दोबारा ट्रायल प्रक्रिया आयोजित कर सीटें भरनी पड़ीं। हालांकि अब चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नर्सरी की शुरुआत कर दी गई है और चयनित खिलाड़ियों को मार्च 2027 तक नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल विभाग के अनुसार आवासीय खेल नर्सरी में कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। चयनित खिलाड़ियों को एक वर्ष तक विशेषज्ञ कोचों की देखरेख में प्रशिक्षण, रहने और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस बार शुरुआती ट्रायल में अपेक्षित संख्या में खिलाड़ी नहीं पहुंचे, जिसके चलते विभाग को दूसरी बार ट्रायल आयोजित करना पड़ा। इसके बाद नए और पुरा...