मेरठ, जून 20 -- मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और आमजन को विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कराया गया। आईआईएमटी क्रिकेट अकादमी, सीमा पब्लिक स्कूल भमोरी और कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों में योग, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और खेल प्रदर्शन में भी सुधार होता है। कार्यक्रमों में खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के अनुसार छठे दिन शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि से सलावा स्थित खेल विवि परिसर तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया प्राणायाम और ध्यान रैली का नेतृत्व कुल...