पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर के ध्रुव उद्यान और जिला स्कूल खेल मैदान में मॉर्निंग वॉक के दौरान विधायक विजय खेमका नागरिकों और खिलाड़ियों की कठिनाइयों से अवगत हुए तथा जनहित के विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा किए। विधायक ने जिला फॉरेस्ट अधिकारी को ध्रुव उद्यान में शुद्ध पेयजल, जिम उपकरणों की मरम्मत, पूर्ववत म्यूजिक सिस्टम और समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया। साथ ही ध्रुव उद्यान में निर्माणाधीन बोटिंग पोंड और अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा ताकि वहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष और युवाओं ने पूर्णिया का लगातार हो रहे विकास के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि ध्रुव उद्यान को पर्यटन और मनोरंजन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.